Super Bino Go 2 दरअसल इस मनोरंजक Super Mario की शैली के प्लेटफॉर्म-आधारित गेम का दूसरा रिलीज है। इस बार, आप बिनो की भूमिका निभाते हैं और अपने रास्ते में आनेवाले सारे दुश्मनों को परास्त करते हुए सारी बाधाओं को पार करने का प्रयास करते हैं। इस क्रम में आप ज्यादा से ज्यादा सिक्के संग्रहित करने की कोशिश भी करते हैं ताकि आप ढेर सारे अंक हासिल कर सकें।
Super Bino Go 2 की नियंत्रण विधि व्यावहारिक रूप से इस सीरिज के पिछले गेम से बिल्कुल मिलता-जुलता है। अपने चरित्र को आगे बढ़ाने के लिए बस तीर के निशान को टैप करें, और पाइप तथा लकड़ी के कुन्दों के ऊपर से छलाँग लगाने या आगे बढ़ने के लिए बटन का प्रयोग करें।
हालाँकि Super Bino Go 2 के विभिन्न स्तरों में सौंदर्य-बोध एक जैसा ही है, प्रत्येक में नये प्रकार का साहसिक अभियान शामिल होता है। आप जितने ज्यादा स्तरों को पार करेंगे, उतनी ही ज्यादा तेजी से आपको आगे बढ़ना होगा ताकि आप विभिन्न चुनौतियों और दुश्मनों से बच सकें।
Super Mario से मिलते-जुलते ग्राफिक्स एवं खेल के तरीके की वजह से यह लगभग असंभव ही है कि आपको इसे खेलने में आनंद न आए। इसे आजमाएँ और स्वयं ही देखें कि आप समय पूरा होने से पहले इसके प्रत्येक स्तर को सफलतापूर्वक पार कर पाते हैं या नहीं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Super Bino Go 2 के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी